👉 यह भी पढ़ें:
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- Donald Trump Big Claim: ‘चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा में लगाई सबसे बड़ी सेंध’, 22 करोड़ वोटरों की जानकारी लीक होने का दावा
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
0:00 left
ट्रंप ने नाटो देशों से चीन पर टैरिफ लगाने की अपील की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से चीन पर 50 से 100 फ़ीसदी तक टैरिफ लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने के बाद ये टैरिफ पूरी तरह हटा लिए जाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि ऐसे शक्तिशाली टैरिफ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद करेंगे, क्योंकि चीन का रूस पर गहरा प्रभाव है और ये कदम उस पकड़ को कमजोर कर देगा।
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन तभी जब सभी नाटो देश इस पर सहमत हों और वे भी इसे लागू करें। सभी नेटो देशों को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा।”
ट्रंप ने आगे कहा कि यह उनका युद्ध नहीं है, बल्कि राष्ट्रपति बाइडेन और ज़ेलेंस्की का युद्ध है। उनका उद्देश्य केवल इस संघर्ष को खत्म करना और हज़ारों रूसी व यूक्रेनी लोगों की जान बचाना है।



