0:00
0:00 left
गाजा में थम जाएगा युद्ध; बाइडेन को उम्मीद
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि अगले सोमवार तक इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम हो जाएगा। उन्होंने माना है कि दो पक्ष संघर्ष विराम समझौते के करीब हैं। जो बाइडन ने गाजा में संघर्ष विराम के सवाल पर कहा, ‘मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मुझसे कहा है कि हम इसके करीब हैं और मेरी उम्मीद है कि अगले सोमवार तक हम युद्ध विराम कर लेंगे।’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम इसके नजदीक है, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अभी इस पर फाइनल मुहर लगना बाकी है।
गौरतलब है, इससे एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया था कि, ‘इस्राइल, अमेरिका, मिस्र और कतर के प्रतिनिधियों ने पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान अस्थायी संघर्ष विराम के बदले हमास द्वारा बनाए गए बंधकों को रिहा करने पर चारों के बीच सहमति बन गई है।
गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच पांच महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला कर कई सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद, इस्राइल ने कड़ी जवाबी कार्रवाई और समझौता कर अपने कुछ लोगों को रिहा करा लिया था। अब एक बार फिर जंग थोड़े समय के लिए रुक सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- Russia-Ukraine War: मॉस्को पर 59 ड्रोन का बड़ा हमला, 4 एयरपोर्ट बंद; जवाब में रूस की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक से बढ़ा युद्ध का खतरा!



