0:00
0:00 left
सीरिया; विद्रोहियों ने किया अलेप्पो पर कब्जा
गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के विद्रोही गुट ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है. यूनाइटेड किंगडम स्थित संस्था सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से ये खबर आई है एसओएचआर कहा कि विद्रोहियों ने शहर के आधे से अधिक इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है.
बीते सालों में विद्रोहियों ने सीरियाई सरकार पर यह सबसे बड़ा हमला किया है. साल 2016 में सेना से बाहर निकाले जाने के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना से पहली बार लड़ने वाले विद्रोही अलेप्पो तक पहुंचे हैं.
हालांकि सरकारी सुरक्षा बलों का कहना है कि एचटीएस और सहयोगी गुटों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अलेप्पो और इदलिब प्रांतों के कई शहरों में अपना नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है.
गौरतलब भाई कि साल 2011 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का सरकार के दमन किए जाने के बाद शुरू हुए गृह युद्ध में अब तक पांच लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Syria के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
- 12 साल बाद सीरिया से अमेरिकी सेना की पूरी वापसी: देश के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
- यमन से फिर हमला: हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल को बनाया निशाना
- डूरंड लाइन पर आधी रात जंग जैसे हालात: अफगान सेना का 7 पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जे का दावा



