👉 यह भी पढ़ें:
- IND vs SL 1st Test: गॉल में भारत की 165 रन से महाजीत, पडिक्कल-सुथार ने रचा इतिहास
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- India Crime News: उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में; सुरक्षा पर उठे सवाल
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
0:00 left
स्पेसएक्स की विशाल स्टारशिप रॉकेट की ताज़ा परीक्षण उड़ान फिर से विफल
स्पेसएक्स के अब तक के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप की ताज़ा परीक्षण उड़ान एक बार फिर विफल हो गई है। यह अंतरिक्ष यान एलन मस्क की मंगल ग्रह पर कॉलोनी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का एक अहम हिस्सा माना जा रहा था।

बताया गया कि , यह स्टारशिप की नौवीं परीक्षण उड़ान थी। मानव रहित यह रॉकेट टेक्सस से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के कुछ देर बाद ही कक्षा में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। रॉकेट अपनी योजनाबद्ध पृथ्वी वापसी से पहले ही वायुमंडल में अनियंत्रित हो गया।
स्पेसएक्स के बयान के मुताबिक, अंतरिक्ष यान तेज़ी से विखंडित हो गया और हिंद महासागर में गिरने से पहले ही टूटकर बिखर गया।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस परीक्षण से स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद मिलेगी।



