पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवेलनी की मौत, बाइडेन का पुतिन पर निशाना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवेलनी की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया आई है.उन्होंने इसके लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की मौत ने उन्हें चौंकाया नहीं है बल्कि उनके अंदर गुस्सा भर दिया है.
बाइडन ने नवेलनी के बारे में कहा, वो बहादुरी के साथ भ्रष्टाचार, हिंसा और पुतिन सरकार के सभी बुरे कामों के खिलाफ खड़े हुए थे. पुतिन ही नवेलनी की मौत के जिम्मेदार हैं. गौरतलब है कि रूस के जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को एलेक्सी नवेलनी की मौत की जानकारी दी है. वो 47 साल के थे.
डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।
सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।
संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।
भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।