अमेरिका में नए साल के जश्न में डूबे लोगों पर हमला, भीड़ में वाहन घुसा कर कुचल डाला, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

न्यूयॉर्क। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में नए साल के जश्न पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। अमेरिका में न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर बुधवार को एक वाहन के भीड़ में घुसने से 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। न्यू ऑर्लीन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकी हमला बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे की है। इस वक्त न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट हो रहे थे। शहर की सबसे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के बाद भगदड़ मच गई। कई लोग टक्कर के बाद दूर जा गिरे। इसके बाद उसमें से एक शख्स उतरा। उसने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस फोर्स को भी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को शहर के 5 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मेयर ने बताया आतंकी हमला

न्यू ऑरलियन्स की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने नए साल के दिन हुई इस बड़ी घटना को ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया है। ये हादसा न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर हुआ है। हालांकि एफबीआई ने इसे आतंकवादी घटना नहीं माना है। एफबीआई ने कहा कि वह इस घटना की जांच वैसे ही कर रही है जैसे वे किसी आतंकी घटना के दौरान करते हैं।

नरसंहार करने पर उतारू था ड्राइवर

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर यह नरसंहार करने पर आमादा था और उसने अधिकारियों पर गोलियां भी चलाईं। एफबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है और कहा है कि घटनास्थल पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस पाया गया है। एजेंट इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों को गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में लगी आग से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जांच जारी है।

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, वरना जेल जाएंगे

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 की मौत, 15 झुलसे

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 लोगों की मौत हुई और 15 झुलसे। तेज हवा से टेंट बिजली तारों को छू गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की खबर की पुष्टि नहीं हुई। बेंगलुरु और मुंबई में ऐसे मामले दर्ज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।

उन्नाव में बक्सा कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कर दी हत्या

उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल

मध्य प्रदेश में IAS राम प्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ। भाजपा विधायक अजय विश्नोई की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा।

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट घोषित

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर पुलिस कंपनी की रिलीज डेट का ऐलान। फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में।

CM मोहन यादव ने स्कूल विस्तार का ऐलान, 20000 नई भर्तियों का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में स्कूल विस्तार और शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20000 नई भर्तियों की योजना घोषित की है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता सुधारना है।

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।