नए साल पर रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले: ऑयल डिपो और रिफाइनरी में लगी आग, युद्ध की रणनीति और आक्रामक
नए साल की पूर्व संध्या और 1 जनवरी की रात रूस के तेल ढांचे पर सिलसिलेवार ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। रूसी मीडिया के मुताबिक, कालूगा क्षेत्र के ल्यूदिनोवो ऑयल डिपो और क्रास्नोडार क्राय स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया, जिससे दोनों स्थानों पर आग लग गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- उज्जैन…सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर नए वर्ष का शुभारंभ
- भोपाल.. नव वर्ष मेला महोत्सव 19 मार्च से
- नए साल की खुशियां मातम में बदलीं: स्विट्जरलैंड के बार में भीषण आग, 40 की मौत, 115 घायल
- नए साल पर कड़ाके की ठंड का कहर: उत्तर भारत में घना कोहरा, 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, बर्फबारी–बारिश का अलर्ट
- INDORE–2026 में शनि और गुरु के प्रभाव में रहेंगी सभी 12 राशि–पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक…
- न्यू ईयर से पहले डिलीवरी ठप;Swiggy-Zomato, Amazon-Flipkart वर्कर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल
रिपोर्ट के अनुसार, ल्यूदिनोवो ऑयल डिपो पर हमला 31 दिसंबर को नए साल के काउंटडाउन से ठीक पहले हुआ। वहीं, क्रास्नोडार क्राय की इल्स्की ऑयल रिफाइनरी पर 1 जनवरी की आधी रात के बाद ड्रोन हमला किया गया। दोनों घटनाओं में आग लगने की पुष्टि रूसी मीडिया और सार्वजनिक टेलीग्राम चैनलों ने की है।
इन हमलों के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की रणनीति और तेज होती नजर आ रही है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।



