टेक्सस की बड़ी रिफाइनरी में भयंकर विस्फोट: घर हिले, आसमान में छाया काला धुआं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

टेक्सस की बड़ी रिफाइनरी में भयंकर विस्फोट: घर हिले, आसमान में छाया काला धुआं

अमेरिका के टेक्सस राज्य के पोर्ट आर्थर में स्थित वैलेरो एनर्जी की एक बड़ी रिफाइनरी में सोमवार शाम जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घर तक हिल गए और दूर-दूर तक आसमान में काला धुआं फैल गया।

यह रिफाइनरी अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में गिनी जाती है। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में आग भी लग गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। दमकल विभाग और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी ।

पोर्ट आर्थर अग्निशमन विभाग के मुताबिक घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, आसपास के इलाकों में जहरीले पदार्थों के रिसाव की आशंका को देखते हुए वायु गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेक्सस परिवहन विभाग ने लोगों को रिफाइनरी के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि ह्यूस्टन से करीब 90 मील दूर स्थित यह रिफाइनरी प्रतिदिन लगभग 4 लाख 35 हजार बैरल गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन का उत्पादन करने की क्षमता रखती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रामलीला मैदान की INDI रैली को बताया ‘रावणों का संगम’

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रामलीला मैदान की रैली को रावणों का संगम बताया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कड़ी आलोचना की।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर MSME को बड़ा तोहफा, 900 से ज्यादा इकाइयों को ₹450 करोड़

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर MSME को बड़ा तोहफा मिला। 900 से अधिक इकाइयों को ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इंदौर पुलिस का अल्टीमेटम: दीपावली पर कार्बाइड गन बेचने या चलाने पर होगी कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने दीपावली पर कार्बाइड गन के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विदिशा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित, यातायात प्रभावित

विदिशा में घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक सीमित रह गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

इंदौर में 10 दिन में 9 हजार से ज्यादा वाहनों की बुकिंग, त्योहारी रौनक

इंदौर में त्योहारी सीजन के दौरान 9,500 से अधिक वाहनों की बुकिंग दर्ज हुई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में खास रौनक देखी गई है।

दीपावली से पहले 1 नवंबर को 22 घंटे का शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र, करें खरीदारी

1 नवंबर 2026 को दीपावली से पहले 22 घंटे तक शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दौरान सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है।

रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

रामपुर में आजम खान को ED ने जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तार किया। उनके बेटे अब्दुल्लाह को रिहा कर दिया गया। समर्थकों ने हंगामा किया।

भाजपा का विपक्ष पर तंज: राहुल गांधी को बनाए रखें जीवनभर ‘मॉक प्रधानमंत्री’

भाजपा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को जीवनभर मॉक प्रधानमंत्री बनाकर रखा जाए। विपक्ष के जन महाभियोग पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार में जीते दोनों निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने BJP का समर्थन किया

बिहार में निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा का समर्थन किया। इससे विधान परिषद में भाजपा और NDA की ताकत बढ़ी है।