👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
0:00 left
इसराइल ने शायद ग़ज़ा में अमेरिकी हथियारों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून तोड़ा ;अमेरिका
अमेरिका ने अंदेशा जताया है कि इसराइल ने ग़ज़ा में जंग के दौरान अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल से कुछ मौक़ों पर अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून को तोड़ा है.हालांकि अमेरिकी सरकार ने यह भी कहा है कि इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है. इसे लेकर अमेरिकी संसद में एक रिपोर्ट भी जमा हुई है.अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि इसराइल ने पिछले साल से भेजे गए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल किस तरह किया है.

अमेरिका ने हाल ही में इसराइल से ग़ज़ा के रफ़ाह में कोई बड़ा अभियान न चलाने के लिए भी कहा है.अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर इसराइल रफ़ाह में कोई बड़ा अभियान चलाएगा तो वह हथियारों की सप्लाई पर रोक लगा देगा.हालांकि इसराइल की ओर से दावा किया जा रहा है कि रफ़ाह में बड़ा अभियान चलाए बिना वो हमास के ख़िलाफ़ जंग में जीत हासिल नहीं कर सकता.



