0:00
0:00 left
ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा इजराइल ;दस्तावेज लीक
अमेरिका के दो बेहद खुफिया दस्तावेज लीक दस्तावेजों में ईरान पर इजराइल के हमले के लिए सैन्य तैयारियों का जिक्र है। लीक दस्तावेज अमेरिका की नेशनल जियोस्पेशियल इंटेलीजेंस एजेंसी के हैं। ये एजेंसी अमेरिका के जासूसी उपग्रहों द्वारा ली जाने वाली तस्वीरों और सूचनाओं का विश्लेषण करती है। लीक दस्तावेजों में इजराइल की सेना के अभ्यासों और परिचालन के बारे में जानकारी है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर की तारीख वाले दो दस्तावेजों को टेलीग्राम पर ईरान समर्थक यूजर्स द्वारा प्रसारित किया गया था। लीक दस्तवाजे में इजराइल सेना के सैन्य अभ्यास का विश्लेषण है, जो ईरान पर जवाबी हमले की तैयारी जैसा लग रहा है। गौरतलब है कि इजराइल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव काफी बढ़ा हुआ है।
लीक दस्तावेजों में से एक का शीर्षक इजरायल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी कर रही है और इसमें हाल ही में किए गए इजराइल सैन्य अभ्यास की रूपरेखा दी गई है। इन तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान, और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल प्रणालियों की पुन-स्थापित करना शामिल है। दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने के इजराइल प्रयासों का खुलासा किया गया है। इन लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि इजराइल, ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। वहीं इन खुफिया दस्तावेजों के लीक ने कथित तौर पर अमेरिकी सरकार के भीतर हड़कंप मचा दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी



