नई दिल्ली। अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने की घोषणा के बाद तेहरान के भारतीय दूतावास ने बुधवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्दी से जल्दी देश छोड़ने को कहा है। इसके साथ ही दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि 07 अप्रैल 2026 की एडवाइजरी के संदर्भ में और हाल की घटनाओं को देखते हुए, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को दूतावास के मार्गदर्शन और सुझाए गए मार्गों का पालन करते हुए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी जाती है। इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना दूतावास से पूर्व परामर्श किए जाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US-Iran War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, अमेरिका के 90 हमले, ईरान का पलटवार… क्या फिर मध्य पूर्व में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
- Donald Trump on Iran: ‘हमने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए 1 हफ्ते का समय दिया’— ट्रंप के बयान से मचा वैश्विक राजनीतिक बवाल
इसके पहले 48 घंटे रुकने को कहा था
इससे पहले मंगलवार को भारतीय दूतावास ने नागरिकों को पहले भी एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने ठिकानों पर ही रहें। इस दौरान वे बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें। घर के अंदर ही रहें और राजमार्ग पर किसी भी तरह की यात्रा केवल दूतावास के सख्त निर्देश और समन्वय से ही करें।
1800 भारतीय सुरक्षित लौट चुके
बताया जाता है कि 28 फरवरी को संघर्ष शुरू हुआ था, तब ईरान में करीब 9,000 भारतीय मौजूद थे। इनमें छात्र, कामगार और अन्य पेशेवर शामिल थे। अब तक इनमें से लगभग 1,800 भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।



