👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
0:00 left
अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; ताजिकिस्तान में भी हिले धरती के कदम
सोमवार तड़के अमेरिका के अलास्का में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र 48 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलास्का की खाड़ी के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। लोगों को समुद्र तटों और नदियों से दूर रहने तथा सुरक्षित ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने की सलाह दी गई है।
एनसीएस का कहना है कि इतनी कम गहराई में आया भूकंप “उथला भूकंप” माना जाता है, जो आमतौर पर अधिक खतरनाक होता है क्योंकि इसकी भूकंपीय तरंगें तेजी से सतह तक पहुंचती हैं। इससे धरती अधिक हिलती है और इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे जनहानि की आशंका भी बढ़ती है।
बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में था। लगातार भूकंपीय गतिविधियों के चलते विशेषज्ञ अलास्का क्षेत्र में उच्च भूकंपीय जोखिम की चेतावनी दे रहे हैं।
इस बीच, ताजिकिस्तान में भी सोमवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, इसका केंद्र 23 किलोमीटर गहराई में पाया गया।
अब तक दोनों देशों में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर निगरानी जारी है। विशेषज्ञों ने आगे के आफ्टरशॉक्स की आशंका जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



