👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराकर 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
0:00 left
अफगानिस्तान में फिर भूकंप, छह दिनों में तीसरी बार धरती हिली
अफगानिस्तान के दूरदराज दक्षिण-पूर्वी इलाक़े में गुरुवार रात 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह पिछले छह दिनों में तीसरा भूकंप है।नंगरहार और कुनार प्रांत में धरती हिलते ही लोग घबराकर अपने शेल्टर्स से बाहर निकल आए।
हालांकि, गुरुवार रात आए भूकंप में जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया गया कि अस्पताल में 17 घायल लोगों को लाया गया है।
इससे पहले रविवार को आए भूकंप में हालात और भी भयावह थे।उस भूकंप में अब तक 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े 25 गांवों से मिली रिपोर्ट पर आधारित हैं।
गुरुवार रात पाकिस्तान के कई इलाक़ों में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है



