0:00
0:00 left
राष्ट्रपति पद की डिबेट में कमजोर प्रदर्शन पर बोले बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ़्ते हुई राष्ट्रपति उम्मीदवार की डिबेट में अपनी कमज़ोर परफॉर्मेंस के लिए लंबी और थकाऊ हवाई यात्रा को ज़िम्मेदार ठहराया है.
बाइडन ने कहा कि डिबेट से पहले ‘दुनिया भर में सफ़र करना ठीक फ़ैसला नहीं था.’
उनका कहना था, “मैंने अपने स्टाफ की बात नहीं मानी और डिबेट के दौरान मंच पर लगभग सो गया.
81 साल के बाइडन 21 जून को एक यात्रा से लौटे थे और 27 जून को वो डिबेट में शामिल हुए थे.बाइडन का यह बयान ऐसे समय आया है जब नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के पहले डेमेक्रैट पार्टी के भीतर ही बाइडन की सेहत के कारण उनकी उम्मीदवारी को लेकर पैदा हुए असमंजस पैदा हो गया था.यही नहीं अमेरिकी राज्य टेक्सस के डेमोक्रैट नेता रेप लॉयड डागेट ऐसे पहले सांसद हैं जिन्होंने बाइडन को उम्मीदवारी छोड़ देने के लिए कहा.
रेप लॉयड ने एक बयान में कहा था, “मुझे उम्मीद है कि बाइडन उम्मीदवारी को छोड़ने का मुश्किल फ़ैसला लेंगे.
बीते गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने वाली पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडन काफ़ी कमज़ोर नज़र आ रहे थे और वह ठीक से और स्पष्ट तरीक़े से अपनी बात नहीं रख पा रहे थे.इसके बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या बाइडन को डेमोक्रैट उम्मीदवार होना चाहिए या नहीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में कथित चोरी पर पहली बार बोले चंपत राय, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
- कमजोर मानसून की चेतावनी: कम बारिश से खेती और अर्थव्यवस्था पर बढ़ेगी चिंता
- बंगाल चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज: महुआ मोइत्रा के बयान से ‘बंगाली बनाम गुजराती’ बहस भड़की
- एआर रहमान के बयान से सियासी हलचल: बॉलीवुड में काम कम मिलने पर छिड़ी राजनीतिक बहस
- कोच नहीं, मैनेजर : गौतम गंभीर पर उठी बहस के बीच कपिल देव का बयान
- अंडर-23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन, अब कांस्य पदक की उम्मीद



