26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग की सूची में मध्यप्रदेश भी शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मानसून ने अपने तय समय से छह दिन पहले यानी दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। देश के अधिकांश राज्यों में तेज बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। मणिपुर और असम में बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मणिपुर में स्कूल–कॉलेज बृहस्पतिवार तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, नगालैंड में बीते कुछ दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं से करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अति भारी बारिश और 9 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों में यहां बारिश का अनुमान
मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।

MPPSC 2027 में नई 3R-W नेगेटिव मार्किंग, 1 गलती पर कटेगा 1 अंक

MPPSC 2027 परीक्षा में 3R-W नेगेटिव मार्किंग लागू, गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अर्हता के नए मानक जारी।

इंदौर में रात की ठंड बढ़ेगी, दिन में मौसम रहेगा सामान्य: मौसम विभाग

इंदौर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया, रात की ठंड बढ़ेगी और दिन में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान।

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।