लाल सागर में जहाजों पर हमले जारी अब अमेरिकी जहाज़ बना निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लाल सागर में जहाजों पर हमले जारी अब अमेरिकी जहाज़ बना निशाना , ड्रोन से हमला, हरकत में आया भारतीय जंगी बेड़ा

लाल सागर में हूती विद्रोहियों के मालवाहक जहाजों पर हमले जारी है | बुधवार रात लाल सागर में जेनको पिकार्डी नाम के व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला किया

Two ships in the Red Sea

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अदन के बंदरगाह से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में यह हमला हुआ, जिसके बाद भारतीय नौसेना का जंगी बेड़ा आईएनएस विशाखापट्टनम हरकत में आया.

पीटीआई ने जानकारी दी है कि जेनको पिकार्डी जहाज़ पर 22 क्रू मेंबर हैं जिनमें से नौ भारतीय हैं.

आईएनएस विशाखापट्टनम गाइडेड मिसाइल से लैस एक युद्धपोत है जो 21 नवंबर 2021 में औपचारिक तौर पर भारतीय नेवी का हिस्सा बना था.

जेनको पिकार्डी एक अमेरिकी मालवाहक जहाज़ है, जिस पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, हूती विद्रोहियों ने बुधवार को कहा था कि उसकी मिसाइलें सीधे अमेरिकी बल्क कैरियर जेनको पिकार्डी से टकराई हैं.

इस जहाज़ को चलाने वाली कंपनी जेनको ने कहा है कि क्रू के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है और जहाज़ को थोड़ा नुक़सान पहुंचा है.

जिस इलाक़े में इस जहाज़ पर हमला हुआ, वहां पर यमन के हूती विद्रोही सक्रिय हैं और वे व्यापारिक जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं.

इस हमले के बाद अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के एक और ठिकाने पर जवाबी हमला किया था. अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने लॉन्च के लिए तैयार मिसाइलों को निशाने पर लिया है.

इस बीच, हूती विद्रोहियों का कहना है कि इजराइल जब तक गाजा पर हमले नहीं रोकता, तब तक वह इजराइल आने-जाने वाले जहाजों को निशाना बनाता रहेगा.

👉 यह भी पढ़ें:

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।