👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- PM Modi Creates History: 78 साल का रिकॉर्ड टूटा! नेहरू को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय की पार्टी का बड़ा ऐलान, “सरकार बनाने की कोशिश हुई तो सभी विधायक देंगे इस्तीफा”
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अभियान शुरू
- रक्षा खर्च में भारत की बड़ी छलांग: दुनिया के शीर्ष पांच देशों में मजबूत जगह
0:00 left
नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ का अंतरराष्ट्रीय डंका: ऑस्कर 2026 की टॉप 15 फिल्मों में बनाई जगह
नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ ने भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अंतिम 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गई है।
अकादमी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की इस श्रेणी में दुनिया भर के 86 देशों और क्षेत्रों से आई फिल्मों में से 15 का चयन अगले वोटिंग राउंड के लिए किया गया है।
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज़ ने इंस्टाग्राम पर खुशी साझा करते हुए लिखा,
“होमबाउंड को 98वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दुनिया भर से मिले अपार प्रेम और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं।”
गौरतलब है कि यही वह फ़िल्म है जिसे कान फिल्म फेस्टिवल में नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां मिली थीं।
होमबाउंड में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं। कान समेत कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी इस फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान की भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रशंसा हो रही है।



