👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Syria के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
0:00 left
ISIS पर अमेरिका का निर्णायक प्रहार: सीरिया में 90 से ज्यादा हवाई हमले, 35 आतंकी ठिकाने तबाह
सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ISIS के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी और निर्णायक सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत 35 से अधिक आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 90 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं।
सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह हमला अमेरिकी समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू किया गया। इन हमलों में सीरिया के अलग-अलग इलाकों में मौजूद ISIS के ठिकानों, कमांड सेंटर और हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया गया।
सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की निरंतर और मजबूत प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों और सहयोगी बलों पर होने वाले संभावित आतंकी हमलों को रोकना, भविष्य के खतरों को खत्म करना और क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सेंट्रल कमांड ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा,
“जो भी हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर खत्म किया जाएगा।”
ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक की शुरुआत 19 दिसंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई थी। यह फैसला 13 दिसंबर 2025 को सीरिया के पलमायरा में हुए ISIS हमले के बाद लिया गया था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई थी।



