पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद अब पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टे का बयान-हां, हमने आतंकवाद को पाला

Date:

लाहौर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार बयान आ रहे हैं। पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आतंकवाद को लेकर बयान दिया था, अब पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो का एक बयान आया है। इसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को पाला है।

बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद के मामले पर कहा कि पाकिस्तान का अपना इतिहास रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को पाला है। भुट्टो ने कहा कि अभी तक रक्षा मंत्री ने जो कुछ भी कहा, मुझे नहीं लगता है कि यह (आतंकवाद) कोई राज है। पाकिस्तान का अपना पास्ट रहा है। इसका नतीजा यह रहा कि हमें बहुत कुछ झेलना पड़ा है। हमने खुद इससे सबक सीखा है। हमें इसमें सुधार लाने के लिए एक प्रोसेस से गुजरना होगा?

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने भी हाल ही में आतंकवाद के मसले पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का आतंकवाद को पालने का इतिहास रहा है। पाकिस्तान ने आतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ फंडिंग भी दी है। हम ये डर्टी वर्क यूएस के लिए कई सालों से करते आए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।