नाइजीरिया में सीरियल ब्लास्ट से 18 लोगों की मौत, 30 घायल
नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो प्रांत में एक के बाद एक हुए विस्फ़ोटों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं.प्रशासन ने कहा है कि 18 मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें बच्चे, वयस्क और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं.कुछ स्थानीय मीडिया में हताहतों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है. नाइजीरिया के अख़बारों में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
अधिकारियों के अनुसार शनिवार को संदिग्ध रूप से एक शादी समारोह में हुए विस्फ़ोटों में छह लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
सरकारी इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि एक शादी समारोह, अंतिम संस्कार के दौरान और ग्वोज़ा क़स्बे में एक अस्पताल में संदिग्ध आत्मघाती विस्फ़ोट हुए हैं.
बोर्नो प्रांत पिछले 15 सालों से बोको हरम इस्लामी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ संघर्ष का केंद्र रहा है, जिसकी वजह से 40 हजार लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.
डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।
सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।
संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।
भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।