पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई सख्त चेतावनी के बाद बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4% बढ़कर 110.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.8% की तेजी आई और यह 113.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?
- तेल बाजार में राहत की कोशिश: अमेरिका ने ईरानी तेल पर अस्थायी छूट दी
- मध्य-पूर्व युद्ध का वैश्विक असर: तेल बाजार में उछाल,
- ईरान की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की संसद से मंजूरी, वैश्विक तेल बाजार में मच सकता है भूचाल
- ईरान की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की संसद से मंजूरी, वैश्विक तेल बाजार में मच सकता है भूचाल
- वैश्विक तेल बाजार पर भारत की पैनी नजर: हरदीप सिंह पुरी
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत नहीं खोला गया, तो ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। उनके इस आक्रामक बयान से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। उनका कहना है कि जब तक युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई नहीं होती, तब तक यह अहम समुद्री मार्ग बंद ही रहेगा।
तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ओमान ने मध्यस्थता की पहल की है। ओमान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके प्रतिनिधियों ने ईरानी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बहाल करने के विकल्पों पर चर्चा की।
इसी बीच, वैश्विक आपूर्ति को संतुलित रखने के लिए ओपेक प्लस और उसके सहयोगी देशों ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है। सऊदी अरब, रूस, इराक, यूएई, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान सहित आठ देशों ने मई 2026 से प्रतिदिन 2.06 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है।



