दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक Times Square एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा। गुरुवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना ने हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों, इमारतों और आसपास के सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को चीखते और भागते हुए देखा जा सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- फिर चर्चा में कोहिनूर: न्यूयॉर्क के मेयर ने दिया बयान
- न्यूयॉर्क को मिला नया इतिहास: ज़ोहरान ममदानी बने पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर, आधी रात को ली शपथ
- न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में ऑफिस बिल्डिंग में फायरिंग: 5 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या
- न्यूयॉर्क के हडसन नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत
- न्यूयॉर्क के इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी, 1.50 लाख लोग होंगे शामिल
पुलिस के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जब टाइम्स स्क्वायर पर असामान्य रूप से भारी भीड़ मौजूद थी। कुछ ही समय पहले NBA चैंपियन टीम New York Knicks के सम्मान में आयोजित भव्य परेड समाप्त हुई थी, जिसके कारण इलाके में हजारों लोग जुटे हुए थे।

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़े पर्यटकों की बड़ी संख्या भी शहर में मौजूद है, जिससे टाइम्स स्क्वायर पर आम दिनों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने संदिग्ध का पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले चार दिनों में टाइम्स स्क्वायर पर यह दूसरी गोलीबारी की घटना है। इससे पहले 16 जून को भी यहां फायरिंग हुई थी, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया था। उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अमेरिका की सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दुनिया भर से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए मशहूर यह इलाका अब सुरक्षा को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गया है।



