PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मैक्रों इस वीडियो में हिंदी बोलते हुए नजर आए।
वीडियो में मैक्रों ने कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र… नीस, एवियन और पेरिस के दौरे पर आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे।”
👉 यह भी पढ़ें:
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Nasha Mukt Yuva Campaign: PM मोदी आज शुरू करेंगे 100 हफ्ते का देशव्यापी अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य
- PM Surya Sarovar Yojana: ₹5,070 करोड़ की योजना को मंजूरी, पानी के ऊपर लगेगा सोलर पावर का बड़ा नेटवर्क
- Bhogapuram Airport: आज खुलेगा आंध्र प्रदेश का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया बूस्ट
- PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर
- France Wildfire News: फ्रांस में बेकाबू जंगल की आग, बोर्दो शहर से सिर्फ 15 किमी दूर पहुंची लपटें; राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे भयावह संकट’
इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा, “Dear Prime Minister, इस मित्रता के लिए आपका धन्यवाद। मुझे अगली फरवरी में आपसे मिलने का इंतजार रहेगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में 6 दिनों के फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे से भारत लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने G7 Summit में हिस्सा लिया, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump समेत कई वैश्विक नेताओं से हुई।
भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाई देने वाले इस वीडियो संदेश ने कूटनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है। हिंदी में मैक्रों का यह संदेश दोनों देशों की बढ़ती दोस्ती का मजबूत संकेत माना जा रहा है।
क्या आपको लगता है कि मैक्रों का हिंदी में संदेश भारत-फ्रांस रिश्तों को और मजबूत करेगा?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



