लोगों की सेहत बिगाड़ रहा सयाजी, फेल नमूनों से शरीर को बड़ा नुकसान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। फाइव स्टार की कीमत पर खाना खिला रहा सयाजी होटल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। जांच में जो नमूने फेल हुए हैं, वे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक बताए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम को उसके किचन में गंदगी भी मिली थी। इसका मतलब साफ है कि सयाजी होटल फुटपाथी दुकानों से भी बदतर खाना खिला रहा है।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर पिछले दिनों फूड विभाग की टीम ने सयाजी होटल की जांच की थी। टीम ने यहां से खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए थे, जिनमें से 8 की रिपोर्ट आज यानी 2 सितंबर को आ गई है। इनमें से 5 नमूने फेल हो गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि जो नमूने फेल हुए हैं उनमें पनीर, पिस्ता, खोपरा पाउडर और मूंगफली के नमूने शामिल हैं।

सीएम द्वारा प्रतिबंधित पनीर खिला रहा था सयाजी

सयाजी होटल से जो नमूने फेल हुए हैं, उनमें पनीर के दो नमूने शामिल हैं। यह पनीर एनालॉग पनीर है, जिस पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी सयाजी होटल की हिम्मत की दाद देनी होगी कि वह एनालॉग पनीर अपने ग्राहकों को खिला रहा था।

किस-किस आइटम से क्या-क्या नुकसान

1. एनालॉग पनीर – तेल का पनीर


सयाजी होटल से लिए गए पनीर के दो नमूने फेल हुए हैं। दोनों एनालॉग पनीर हैं। ये पनीर दूध से नहीं, वेजिटेबल ऑयल, पाम ऑयल और स्टार्च से बनता हैअसली पनीर से 50% सस्ता होता है इसलिए होटल, ढाबों में ज्यादा यूज हो रहा है।
नुकसान – इसमें ट्रांस फैट सबसे ज्यादा होता है, जो हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन के नाम पर लोग सिर्फ तेल खा रहे हैं, इससे किडनी और लीवर पर असर पड़ता है।ॉ


2. पिस्ता कतरन में रंगी हुई मूंगफली


असली पिस्ता महंगा है, इसलिए हरे रंग से रंगी मूंगफली को पिस्ता कतरन बताकर बेचा जा रहा है। सयाजी होटल का जो पिस्ता का नमूना फेल हुआ है, उस पर भी रंग चढ़ा हुआ था।
नुकसान – इसमें इस्तेमाल होने वाला आर्टिफिशियल ग्रीन कलर मेटानिल येलो और औद्योगिक डाई लिवर और किडनी को खराब करता है, कैंसर का खतरा बढ़ाता है। लोग पिस्ता समझकर मिलावटी रंग वाली मूंगफली खा रहे हैं, ये सीधा धोखा है।


3. मूंगफली दाना -फंगस का खतरा


सयाजी होटल का मूंगफली दाने का नमूना भी फेल हुआ है। मूंगफली में नमी से अफलाटॉक्सिन नामक फंगस लग जाता है।
नुकसान – विशेषज्ञों के अनुसार ये फंगस लिवर कैंसर का कारण बनती है। इससे शरीर में फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी, पेट में इंफेक्शन और इम्युनिटी कम होने की संभावना रहती है।


4. खोपरा बूरा में स्टार्च की मिलावट


सयाजी से मिले खोपरा बूरे में स्टार्च की मिलावट मिली है। वजन बढ़ाने के लिए खोपरा बूरा में सस्ता स्टार्च मिलाया जा रहा है।
नुकसान – विशेषज्ञों के अनुसार इससे शुगर लेवल अचानक बढ़ता है, डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है। यह अपच और मोटापा भी बढ़ाता है।

लोगों का उपवास भी तोड़वा रहा सयाजी

सयाजी होटल में जाने वाले कई ग्राहक उपवास पर भी रहते होंगे। ऐसे लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थ खिलाकर सयाजी उनका उपवास भी तुड़वा रहा है। अक्सर उपवास के लिए बनाई जा रही सामग्री में खोपरा बूरा और मूंगफली मिलाई जाती है।

नॉनवेज खाने वालों के साथ धोखा

खाद्य विभाग की टीम जब यहां निरीक्षण के लिए पहुंची तो गड़बड़ियां देखकर वह भी हैरान रह गई। अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोरेज एरिया और खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता को लेकर भी कई खामियां सामने आईं थीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।