👉 यह भी पढ़ें:
- WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए होगी चैट! Meta ने बताया कैसे रहेगा सुरक्षित, सरकार ने भी भेजा नोटिस
- WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
- बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, व्हाट्सएप ला रहा है पैरेंट नियंत्रण वाला नया फीचर
- अब वॉट्सएप पर शादी का कार्ड खोलने से पहले हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही खाते से निकल गए एक लाख 90 हजार रुपए
- वॉट्सएप पर अब बिना टाइप किए करिए चैटिंग, ग्रुप वाइस चैट नाम से नया फीचर लांच
- इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर खतरा: Meta पर एंटीट्रस्ट ट्रायल, अलगाव की तलवार लटकी
0:00 left
इंदौर। हाल ही में इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर पर एआई चैटबॉट फीचर जोड़ा गया था। इसे मेटा एआई के नाम से जाना जाता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से चलने वाला एक चैटबॉट है, जिसे यूजर की मदद के लिए बनाय गया था। इसे व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने बनाया था। रोल आउट होने के बाद से ही यह फीचर काफी चर्चा में रहा। सिर्फ व्हाट्सएप ही नहीं मेटा ने इस फीचर को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पेश किया है। अब खबर आ रही है कि यह फीचर कुछ व्हाट्सएप यूजर्स के फोन से यह फीचर हट गया है। लोग इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
बताया जा रहा है मेटा ने अचानक एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज के व्हाट्सएप से मेटा एआई फीचर को हटा दिया है। लोगों के लिए यह चौंकाने वाली बात है कि मेटा ने पहले इस फीचर को जारी किया और फिर हटा दिया। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर मेटा ने ऐसा क्यों किया।
हालांकि, सभी व्हाट्सएप यूजर्स के फोन से मेटा एआई चैटबॉट फीचर नहीं हटा है। ज्यादातर यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर इस फीचर को अभी भी यूज कर पा रहे हैं और यह काम भी कर रहा है। लेकिन, कई यूजर्स के फोन और विंडोज से चैटबॉट फीचर गायब हो गया है। वो इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।



