आज से बदल गए कई नियम, क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक पर होंगे लागू, अनचाहे कॉल से भी मिलेगी मुक्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। एक सितंबर से कई आपके उपयोग की कई जरूरी चीजों में बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक के नियमों में होंगे। एक नियम ट्राई भी लागू कर रहा है जिसके कारण अनचाहे और फर्जी कॉल से मुक्ति मिलेगी

उल्लेखनीय है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली बिजनेस कॉल और मैसेज को ब्लॉकचेन आधारित नए प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। इसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आम लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज से राहत मिल सकती है।

👉 यह भी पढ़ें:

एक सितंबर से एचडीएफसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव हो रहा है। एचडीएफसी ने क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव किया है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड पेमेंट के नियमों में मिनिमम अमांउट ड्यू और पेमेंट ड्यू डेट जैसे बदलाव किए हैं। एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स अब हर महीने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन में अधिकतम 2000 पॉइंट्स तक ही अर्जित कर सकेंगे। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भुगतान की देय तारीख 18 से घटाकर 15 दिन कर दी है।

दोपहिया पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट

सितंबर से किसी भी प्रकार के दोपहिया वाहनों पर पीचे बैठने वाले शख्स के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। हालांकि, यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन अब इसे कड़ाई से अमल में लाया जाएगा। इसका उल्लंघन करने पर 1035 रुपया का चालान काटा जाएगा। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है।

14 सितंबर तक मुफ्त में कर लें आधार अपडेट

आधार कार्ड को बिना शुल्क 14 सितंबर तक अपडेट किया जा सकता है। इस अवधि तक में आप आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि फ्री में बदल सकते हैं। एक सितंबर से जीएसटी रिटर्न के लिए जरूरी बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य हो जाएगा। जीएसटी नियम 10ए के तहत टैक्सपेयर्स को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के एक महीने के भीतर अपने बैंक खाते का डिटेल्स जीएसटी पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

ओटीपी और मैसेज मिलने में हो सकती है देरी

ट्राई के नए नियम के मुताबिक 1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इससे आपके बैंकिंग मैसेज और ओटीटी पर असर पड़ सकता है। मतलब यह मैसेज मिलने में देरी हो सकती है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट और बैंकिंग लेनदेन पर असर पड़ सकता है। ट्राई ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और बीएसएनएल को 1 सितंबर से अन-रजिस्टर्ड मैसेज और कॉल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इससे ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन डिलीवरी में दिक्कत हो सकती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।