भारतीय लोगों को दुबई में मिलेगी वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा, इसके लिए कुछ शर्तों का करना होगा पालन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अब दुबई जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए खुशी की खबर है। उन्हें वीजा के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अब उन्हें वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलेगी, लेकिन इसके लिए उनके पास अमेरिका, कनाडा या किसी यूरोपीय संघ के देश का वैध निवास परमिट या वीजा होना चाहिए।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि यह वीजा 14 दिनों के लिए वैध होगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के किसी देश द्वारा जारी कम से कम 6 महीने का वैध वीजा, निवास या ग्रीन कार्ड होना चाहिए। ऐसे नागरिक ही इस वीजा-ऑन-एराइवल सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यूएई के कानून के अनुसार, निर्धारित शुल्क चुकाने पर 60 दिनों का वीजा भी उपलब्ध होगा, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं जा सकता।

फिलहाल 57 देश में है यह सुविधा

फिलहाल भारतीय नागरिकों को 57 देशों में वीजा-ऑन-एराइवल की सुविधा मिलती है। इनमें जापान, दक्षिण कोरिया, फिजी, इंडोनेशिया, ईरान, जमाइका, जॉर्डन, नाइजीरिया और कतर शामिल हैं। अब यूएई में भी ह सुविधा मिल रही है। भारतीय नागरिक मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, भूटान, डोमिनिका, सर्बिया, अल्बानिया, कंबोडिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस, मेडागास्कर, तंजानिया, जिम्बाब्वे और ट्यूनिशिया जैसे देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

क्या है वीजा-ऑन-अराइवल ?

वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के तहत यात्रियों को अपने गंतव्य देश में पहुंचने पर ही वीजा प्राप्त होता है। यह पहले से वीजा आवेदन करने से ज्यादा आसान होता है। इसकी प्रक्रिया भी काफी तेज होती है। एयरपोर्ट या सीमा पर वीजा प्राप्त किया जा सकता है। इससे यात्रा में बाधा नहीं आती। अधिकतर देशों में वीजा-ऑन-अराइवल 14 या 30 दिन के लिए ही होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।