पुणे। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में हर दिन खराबी आ रही है। दिल्ली से पुणे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को पक्षी टकरा गया। इस वजह वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला।
एयर इंडिया ने कहा कि 20 जून को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-2470 को पक्षी टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है, जिसका पता आने वाली फ्लाइट के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला। फंसे हुए यात्रियों के लिए रुकने और भोजन आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से र्निर्धारित करने वाले विकल्प की पेशकश की जा रही है। साथ ही यात्रियों के लिए दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
आज कई उड़ानें हैं रद्द
एयर इंडिया ने आज अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एयर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने और तीन विदेशी मार्ग पर सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है।



