केबीसी 16 का इंतजार हो रहा खत्म, इस बार जीती हुई रकम कर सकेंगे डबल, इसके लिए करना होगा ये काम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16′ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। इस सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है। इसका प्रीमियर 12 अगस्त को होगा। लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो में आए इस बार नए ट्विस्ट के बारे में बता रहे हैं। उनके मुताबिक इस बार कंटेस्टेंट की शो में जीती हुई रकम दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए एक सुपर सवाल होगा, जिसमें कोई भी ऑप्शन नहीं होगा।

इस सीजन की टैगलाइन है –जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा। सोनी टीवी के इस रिएलिटी शो के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो में आए इस बार नए ट्विस्ट के बारे में बता रहे हैं। उनके मुताबिक इस बार कंटेस्टेंट की शो में जीती हुई रकम दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि केबीसी के सीजन 16 में वह एक नया सुपरट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। इस ट्विस्ट का नाम दोगुनास्त्र है। इसमें जो भी कंटेस्टेंट की जीती हुई रकम होगी, वो उन्हें दोगुनी करने का चांस मिलेगा। इसमें एक सुपर सवाल होगा, जिसमें कोई भी ऑप्शन नहीं होगा।

हर पांचवें सवाल के बाद आएगा बोनस प्रश्न

सुपर सवाल एक बोनस प्रश्न है, जो हर पांचवे सवाल के बाद आएगा। इस सवाल पर कंटेस्टेंट को कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा या उन्हें लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का भी कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा। अगर सही जवाब दिया गया, तो कंटेस्टेंट को ‘दुगानास्त्र‘ का यूज करने का अवसर मिलेगा जो उन्हें बजर दबाने और दोगुनी रकम जीतने का मौका देगा। इसी के साथ कंटेस्टेंट को उनकी पसंद के किसी खास सवाल पर 6 नंबर के सवाल से 10 नंबर के सवाल तक, रकम को दोगुनी करने का मौका मिलेगा।

12 अगस्त को रात 9 बजे से आएगा शो

अगर कंटेस्टेंट सवाल 9, जो कि 1,60,000 का होगा, उस पर सुपरपावर को चुनता है और सही जवाब देता है तो उन रकम दोगुना हो जाएगी। इस पावर का इस्तेमाल करते वक्त भी वे किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। केबीसी के 16वें सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त को रात 9 बजे सोनी पर होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।