तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में अब तक 27 की मौत, 35 घायल
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पास पासामईलरम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सिगाची केमिकल्स फैक्ट्री में सोमवार को एक रिएक्टर में हुए विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी

घटना का विवरण और राहत कार्य
जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी 23 की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
- इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
- 24 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
- 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, की सहायता की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, हमारी संवेदना उनके साथ है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की:
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से
- मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये
- घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
बिहार सरकार ने भी की मुआवजे की घोषणा
बिहार सरकार ने इस हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
जांच के आदेश, सुरक्षा उपायों की समीक्षा
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं की समीक्षा शुरू कर दी गई है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिएक्टर में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
यह दुर्घटना एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा की खामियों को उजागर करती है और जरूरत है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।



