अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता: लंदन में 9 जून को अहम बैठक, ट्रंप ने दी जानकारी

Date:

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता: लंदन में 9 जून को अहम बैठक, ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली व्यापार वार्ता की जानकारी साझा की है। यह बैठक 9 जून 2025 को लंदन में आयोजित की जाएगी।

शनिवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर सोमवार, 9 जून 2025 को लंदन में चीन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करेंगे। यह बैठक व्यापार समझौते को लेकर होगी।

ट्रंप के जीतते ही बदले चीन के सुर! पहले बधाई दी... अब सरकारी मीडिया ने बड़ी  बात कह दी - China says it respects America choice congratulates Donald Trump

इस बैठक की घोषणा से ठीक पहले, शुक्रवार को ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने व्यापार से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की।

ट्रंप ने बातचीत के बाद कहा कि वह चीन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, और साथ ही उन्होंने शी जिनपिंग को अमेरिका आने का न्योता भी दिया है।

दोनों देशों के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते को लेकर तनातनी बनी हुई है। अमेरिका और चीन एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं। यह समझौता दरअसल, दोनों देशों के बीच टैरिफ यानी आयात शुल्क को कम करने के उद्देश्य से किया गया था। ट्रंप ने इसे “टोटल रीसेट” करार दिया था।

फरवरी 2025 में अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ लगाए थे, लेकिन सबसे कड़े शुल्क चीन से आने वाले उत्पादों पर लगे। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर भारी शुल्क लगा दिया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया।

हालात को सुधारने के लिए मई 2025 में जेनेवा में एक बैठक हुई थी, जिसमें अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क को 145% से घटाकर 30% कर दिया था, जबकि चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ 125% से घटाकर 10% किया था।

अब लंदन में होने वाली यह बैठक, व्यापार संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।