अमेरिका में घर में घुसकर दो सांसदों को मारी गोली, पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां दो डेमोक्रेटिक सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी गई है। इसमें सांसद मेलिसा हार्टमैन और उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सांसद हॉफमैन और उनकी पत्नी की हालत गंभीर है।

मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने बताया कि राज्य की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में एक अन्य सांसद, राज्य सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट भी घायल हुई हैं। मामले में टिम वॉल्ज ने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है।

उल्लेखनीय है कि मेलिसा हॉर्टमैन मिनेसोटा राज्य की हाउस स्पीकर रह चुकी थीं और डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं। वे 2004 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं। वे मिनेसोटा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा थीं और उत्तरी मिनियापोलिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह मिनेसोटा डेमोक्रेटिककिसानश्रम पार्टी की सदस्य भी थीं। राज्य सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी भी इस हमले में गोली लगने से घायल हुए हैं। हॉफमैन 2012 से सीनेट में हैं और उन्होंने पहले मिनेसोटा के सबसे बड़े स्कूल डिस्ट्रिक्ट एनोकाहेनपिन के स्कूल बोर्ड में सेवा की थी। वे एक सलाहकार कंपनी हॉफमैन स्ट्रेटेजिक एडवाइजर्स भी चलाते हैं। हॉफमैन विवाहित हैं और उनकी एक बेटी है।

मिनेसोटा के ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल अप्रीहेन्शन (बीसीए) के प्रमुख ड्रयू इवांस ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध की तलाश है, जो पुलिस की वर्दी में था। सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त बॉब जॉनसन ने कहा कि यह व्यक्ति कानून व्यवस्था का नकली चेहरा बनाकर लोगों का भरोसा तोड़ रहा था। जो वर्दी हमारी सेवा और सुरक्षा का प्रतीक है, उसका दुरुपयोग बहुत ही चिंताजनक है।इवांस ने बताया कि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत गोली लगने से हुई है। उनके शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि की जाएगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख टन हुआ भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। सीएम डॉ.मोहन यादव के आग्रह पर केंद्र सरकार ने प्रदेश में गेहूं उपार्जन की सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। सीएम यादव ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार माना है। सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी इस खुशखबरी की जानकारी सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम ने लिखा- मध्यप्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय... प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है। गेहूं के लिए 19.04 लाख किसानों ने कराया पंजीयन प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 3 लाख अधिक है। अब तक 2.21 लाख किसानों से 95.17 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें से 75.57 लाख क्विंटल गेहूं का परिवहन भी हो चुका है। सरकार ने गेहूं बेचने वाले 1.06 लाख किसानों को अब तक 1091.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण निर्यात कम पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते गेहूं निर्यात कम हो रहा है। वहीं, बारदानों की समस्या के चलते सरकार ने जूट बैग, पीपी बैग और अन्य विकल्पों की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कर लिया। सरकार का कहना है कि फिलहाल खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। प्रदेश में किसानों से 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपए बोनस सहित कुल 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।