ट्रंप का नया ऐलान: 1 नवंबर से अमेरिका में आने वाले सभी बड़े ट्रकों पर 25% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि एक नवंबर 2025 से अमेरिका में आने वाले सभी मीडियम और बड़े ट्रकों पर 25 फ़ीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप का बड़ा व्यापारिक फैसला: दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ, समझौते के उल्लंघन का आरोप
- ईरान से व्यापार पर सख्त रुख: ट्रंप का ऐलान, व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर 25% टैरिफ
- भारत पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने की घोषणा के बाद बोले ट्रंप: हम बातचीत कर रहे हैं
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में निराशा: ट्रंप ने लगाए 25% टैरिफ, रूस से सौदों पर भी उठाए सवाल
ट्रंप ने यह घोषणा ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए की। हालांकि उन्होंने किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया, लेकिन स्पष्ट किया कि यह टैरिफ अन्य देशों से अमेरिका आने वाले ट्रकों पर लागू होगा।
ट्रंप ने लिखा,एक नवंबर 2025 से अन्य देशों से अमेरिका आने वाले सभी मीडियम और बड़े ट्रकों पर 25 फ़ीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने अमेरिका की व्यापार नीति में बड़े बदलाव किए हैं। अप्रैल में उन्होंने सभी देशों पर 10 फ़ीसदी टैरिफ, जबकि कुछ देशों पर इससे अधिक शुल्क लगाया था।
वर्तमान में भारत पर कुल 50 फ़ीसदी टैरिफ लागू है। पहले ट्रंप ने 25 फ़ीसदी टैरिफ की घोषणा की थी, लेकिन बाद में रूस से तेल ख़रीद के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 फ़ीसदी टैरिफ और जोड़ दिया था।


