हम भारत की संप्रभुता का जितना सम्मान करते हैं;विंस्टन पीटर्स
न्यूज़ीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कनाडा और भारत के बीच हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए विवाद पर कहा कि हम भारत की संप्रभुता का जितना सम्मान करते हैं, उतना ही सम्मान कानून के राज का भी करते हैं. न्यूज़ीलैंड फाइव आइज़ एलायंस का सदस्य है. ये एक खुफिया गठबंधन है, जिसके सदस्य – ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?
- Green Economy India: ग्रीन सेक्टर से भारत की रिकॉर्ड कमाई, 2025 में 110 अरब डॉलर का रेवेन्यू; एशिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती Green Economy बना देश
- Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद भारत का बड़ा बयान, अफगानिस्तान को मानवीय मदद जारी रखने का ऐलान
फ़ाइव आइज़ का सदस्य होने के कारण कनाडा ने निज्जर मामले में इंटेलिजेंस इन देशों के साथ शेयर किया है. पीटर्स बीते साल नवंबर में सत्ता में आए हैं. वह 11 से 13 मार्च तक भारत दौरे पर हैं. अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पीटर्स ने कहा- मैं यहां (सत्ता में) नहीं था , ये जानकारी पिछली सरकार को दी गई लेकिन देखिए, कभी-कभी जब आप फ़ाइव-आइज़ से जानकारी सुन रहे होते हैं, तो आप इसे केवल सुन रहे होते हैं और कुछ नहीं कहते .



