Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर 

Date:

फिलीपींस/एशिया: एशिया में एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दक्षिणी फिलीपींस में दशकों के सबसे शक्तिशाली सुपर टाइफून ‘बावी’ (Super Typhoon Bavi) के प्रभाव से हुई भारी बारिश और भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव दल लगातार राहत और खोज अभियान चला रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, सुपर टाइफून बावी करीब 1,000 किलोमीटर तक फैला हुआ है और प्रशांत महासागर से आगे बढ़ते हुए ताइवान की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार लगभग फ्रांस के बराबर बताया जा रहा है, जिससे इसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए ताइवान, चीन और जापान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने ताइवान के उत्तरी और पूर्वी इलाकों के अलावा जापान के दूरदराज द्वीपों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। वहीं, आज  इसके दक्षिण-पूर्वी चीन के तट से टकराने की संभावना जताई गई है।

बढ़ते खतरे के बीच कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गए। राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सुपर टाइफून बावी आगे कितनी तबाही मचाएगा और ताइवान, चीन व जापान इस बड़े खतरे से कैसे निपटेंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mid-Air Horror! उड़ते विमान की खिड़की उखड़ी, यात्री आधा बाहर खिंच गया… साथी यात्रियों ने ऐसे बचाई जान 

आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर एक फ्लाइट में ऐसा हादसा हुआ जिसने यात्रियों की सांसें रोक दीं। रायनएयर (Ryanair) की सहयोगी एयरलाइन माल्टा एयर की ग्रीस से जर्मनी जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक एक खिड़की अपनी जगह से उखड़ गई, जिससे 61 वर्षीय एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधे विमान के बाहर की ओर खिंच गए। गनीमत रही कि पास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।