सीरिया; विद्रोहियों ने किया अलेप्पो पर कब्जा  

Date:

सीरिया; विद्रोहियों ने किया अलेप्पो पर कब्जा

गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के विद्रोही गुट ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है. यूनाइटेड किंगडम स्थित संस्था सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से ये खबर आई है एसओएचआर कहा कि विद्रोहियों ने शहर के आधे से अधिक इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

सीरिया के अलेप्पो में शहर के भीतर तक घुस आए विद्रोही, सीरियाई सेना ने हवाई  अड्डा और सड़कों को किया बंद - Syrian rebels sweep into Aleppo army closes  airport and roads

बीते सालों में विद्रोहियों ने सीरियाई सरकार पर यह सबसे बड़ा हमला किया है. साल 2016 में सेना से बाहर निकाले जाने के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना से पहली बार लड़ने वाले विद्रोही अलेप्पो तक पहुंचे हैं.

हालांकि सरकारी सुरक्षा बलों का कहना है कि एचटीएस और सहयोगी गुटों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अलेप्पो और इदलिब प्रांतों के कई शहरों में अपना नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है.

गौरतलब भाई कि साल 2011 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का सरकार के दमन किए जाने के बाद शुरू हुए गृह युद्ध में अब तक पांच लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।