श्रीलंका: रेसिंग इवेंट में कार बेकाबू, सात लोगों की मौत
श्रीलंका में रविवार को रेसिंग इवेंट के दौरान एक कार के बेकाबू होने की वजह से हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं 18 लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा श्रीलंका के सेंट्रल हिल्स इलाके में हुआ.सेना की ओर से बताया गया कि मरने वालों में रेस का आयोजन करवाने वाले अधिकारी, दर्शक और 8 साल की एक लड़की शामिल है.
रेस का आयोजन श्रीलंका की सेना ने दियातलावा में करवाया और यह श्रीलंका सेना का 28वां इवेंट था. रेसिंग इवेंट को देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे थे. हालांकि इस हादसे के बाद इवेंट को बीच में ही रद्द कर दिया गया. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत और श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोतों को दी शरण, समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम
- अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर श्रीलंका में किया हमला, 180 लोग थे सवार, 87 से ज्यादा के शव मिले
- महिला टी20 में भारत की शानदार शुरुआत: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जेमिमा रॉड्रिग्स चमकीं
- शर्मनाक! श्रीलंका को ‘मदद’ के नाम पर पाकिस्तान ने भेजा एक्सपायर्ड सामान — भारत पर देरी का झूठा आरोप भी फैलाया
- चक्रवात ‘दित्वाह’ का तांडव: श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 330 से ज़्यादा मौतें, देश में आपातकाल घोषित
- श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन का कहर: 56 की मौत, 21 लापता; चक्रवात ‘दित्वाह’ से बढ़ी चिंता




