अमेरिका को जहाज कंपनियां देंगी 10 करोड़ डॉलर का हर्जाना
अमेरिका के बाल्टीमोर में हादसे का शिकार हुए कंटेनर जहाज के मालिकों को अमेरिकी सरकार को 100 मिलियन यानी 10 करोड़ डॉलर से अलधिक का हर्जाना देने का आदेश दिया गया है.अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की है. ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड और सिनर्जी मरीन प्राइवेट लिमिटेड ये दो कंपनियां कंटेनगर जहाज की मालिक और संचालक थींअब दोनों कंपनियां एक महीने से चल रहे दिवानी मुकदमे का निपटारा करते हुए रकम का भुगतान करने को राजी हो गई हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
घटना पर अमेरिकी न्याय मंत्रालय का कहना था कि यह हालिया दिनों में घटी सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है. इसमें छह लोगों की जान गई और नदी में भी कई टन मलबा गिरा.हर्जाने की रकम को अमेरिकी खजाने और इस हादसे में सीधे तौर पर प्रभावित दूसरी सरकारी एजेंसियों के खातों में जमा किया जाएगा.
न्याय मंत्रालय के सिविल डिवीजन के प्रमुख ब्रायन बॉयंटन ने फैसले पर कहा, यह एक जबरदस्त फैसला है. यह जहाज के मालिकों को जवाबदेह बनाता है और इस हादसे में हुए अमेरिकी नुकसानों की भरपाई भी करता है.



