शिगेरु इशिबा जापान के नए पीएम होंगे, सत्तारूढ़ पार्टी ने चुना अपना नेता, 9 उम्मीदवारों के बीच था चुनाव

Date:

टोक्यो। जापान पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। अगले सप्ताह वे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शिगेरु वर्तमान प्रधानमंत्री किशिदा का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को अपना नेता चुना जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। पार्टी के इस चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। शिगेरू इशिबा ने कट्टरपंथी राष्ट्रवादी साने ताकाइची को दूसरे चरण के मतदान में हराया। वे वर्तमान प्रधानमंत्री किशिदा का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। किशिदा को बदलने की होड़ अगस्त में शुरू हुई थी, जब उन्होंने कई घोटालों के कारण पद छोड़ने की घोषणा की थी। इसके कारण लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की रेटिंग घटती जा रही थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।