हिन्दुओं के अधिकारों की होगी रक्षा ;डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूँ. भीड़ उन पर हमला कर रही है, लूटपाट कर रही है जो कि पूरी तरह से अराजकता की स्थिति है.ट्रंप ने लिखा, मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ होता. कमला और जो बाइडन ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी की है.
ट्रंप ने लिखा,हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे के ख़िलाफ हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे. हम आपकी आज़ादी के लिए लड़ेंगे. मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए यह बातें लिखीं. उन्होंने यह भी लिखा, मुझे उम्मीद है कि रोशनी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- ईरान पर हमलों का वीडियो साझा: डोनाल्ड ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ी हलचल
- अमेरिका–ईरान युद्ध पर बड़ा बयान: डोनाल्ड ट्रंप बोले, अब ज़्यादा दिन नहीं चलेगी लड़ाई
- ईरान से नाराज डोनाल्ड ट्रंप, सैन्य कार्रवाई पर सस्पेंस बरकरार


