पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया महाकुंभ का गंगाजल, राष्ट्रपति की पत्नी के लिए ले गए थे बनारसी साड़ी

Date:

पोर्ट लुईस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति धरम गोखूल और उनकी पत्नी को कांसे और पीतल के बर्तन में महाकुंभ का पवित्र गंगा जल भेंट किया। पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति की पत्नी को उपहार के तौर पर बनारसी साड़ी भेंट की। इसके अलावा उन्होंने बिहार का मशहूर मखाना भी दिया। इस साड़ी के साथ गुजरात का एक सादेली बॉक्स भी है, इसमें जटिल जड़ाऊ काम है, जिसे कीमती साड़ियों, गहनों आदि को रखने के लिए बनाया गया है।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन मेंएक पेड़ मां के नामपहल के तहत एक पौधा भी लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि प्रकृति, मातृत्व और स्थिरता को श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ मां के नाममें भाग लेने के लिए मेरे मित्र, प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम के हृदय से किए गए कार्य से मैं अभिभूत हूं। उनका समर्थन हरित और बेहतर भविष्य के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने मॉरीशस की प्रगति और भारतमॉरीशस संबंधों के लिए एक मजबूत नींव बनाने में दोनों नेताओं की अमिट विरासत को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।