पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले — अगर बातचीत नाकाम रही तो अफगानिस्तान से खुली जंग होगी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत के जरिए विवादों का समाधान नहीं हुआ, तो अफगानिस्तान के साथ ‘खुली जंग’ छिड़ सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा-बंगाल पर नजर उठाई तो खुदा ही जाने कितने टुकड़े होंगे
- राजनाथ सिंह का बयान ; ख्वाजा आसिफ की धमकी , बढ़ा तनाव
- पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी
- बलूचिस्तान में सेना बेबस? पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा कबूलनामा
आसिफ ने बताया कि कतर और तुर्की तालिबान के साथ शांति वार्ता की कोशिश कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि कतर में हुई वार्ता के बाद से कोई नई हिंसक घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया अफगान तालिबान के साथ बातचीत में मैंने देखा कि वे शांति चाहते हैं, लेकिन जिन शर्तों पर वह शांति चाहते हैं, वे धीरे-धीरे साफ होंगी। अगर उनकी शर्तें हमारे पक्ष में हुईं तो समझौता जरूर होगा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव के बीच दोहा शांति समझौते के बाद वार्ता का दूसरा दौर इस्तांबुल में आयोजित किया गया है।
हाल ही में दोनों देशों के बीच सीमावर्ती झड़पें सुर्खियों में रही थीं, हालांकि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है।



