अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले से हाहाकार: 9 बच्चे और एक महिला की मौत, तनाव फिर बढ़ा

Date:

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले से हाहाकार: 9 बच्चे और एक महिला की मौत, तनाव फिर बढ़ा

अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में बड़ा हमला किया, जिसमें 9 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि गेरबज़्वो जिले में विलायत खान नामक स्थानीय व्यक्ति के घर पर बमबारी की गई, जिससे घर पूरी तरह तबाह हो गया।

पाकिस्तानी सेना नहीं चाहती तालिबान सरकार से बेहतर रिश्ते, बोले जबीउल्ला  मुजाहिद - pakistani army does not want better relations with taliban  government said zabihullah mujahid

तालिबान ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने कुनार और पक्तिका प्रांतों में भी छापे मारे, जिनमें चार आम नागरिक घायल हुए। ये हमले पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को हुए दो आत्मघाती बम धमाकों के बाद किए गए, जिनमें 3 पैरामिलिट्री जवानों की मौत हुई थी।

इसके पहले अक्टूबर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई थी, जिसके बाद दोहा में सीजफ़ायर साइन किया गया। हालांकि, अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तान-विरोधी मिलिटेंट ग्रुप्स को लेकर मतभेद के कारण तुर्की में हुई शांति वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले ही टूट गई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।