नेपाल; प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने डेढ़ साल में तीसरी बार विश्वास मत जीता
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक बार फिर से संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया है.बीते दिनों नेपाली कांग्रेस का साथ छोड़कर प्रचंड ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के सीपीएन-यूएमएल नामक एक नया गठबंधन बनाया था. डेढ़ साल पहले प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह तीसरी बार था जब उन्हें विश्वास मत साबित करना पड़ा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के पक्ष में 157 और विपक्ष में 110 वोट पड़े. वहीं, एक सांसद अनुपस्थित रहे. नेपाल के संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी भी सहयोगी दल के समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना होता है.


