मास्को के कॉन्सर्ट हॉल पर हमला; 60 की मौत
रूस की राजधानी मास्को के बाहरी इलाके में मौजूद एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की घटना हुई है.रूसी जांच समिति के अनुसार हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है, वहीं 100 से अधिक घायल हैं. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. रूसी विदेश मंत्री ने इसे एक आतंकी हमला करार दिया है. वहीं यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है.
आधी रात को रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा कि हमले को लेकर और सुरक्षा एजेंसियों के उठाए कदमों के बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार जानकारी दी जा रही है. पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि पुतिन ने मामले से जुड़े सभी विभागों को आदेश दिए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका


