ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिको की नौसेना का प्रशिक्षण जहाज, कई घायल
न्यूयॉर्क शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मेक्सिको की नौसेना का एक बड़ा प्रशिक्षण जहाज़ ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। यह जहाज़ एक विशेष समारोह में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा था।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Bhangar Blast Case: TMC के बड़े नेता पर NIA का शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत

वीडियो में कैद हुआ हादसा
शनिवार शाम को हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब जहाज़ ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुज़र रहा था, तो उसका विशाल मस्तूल पुल से टकरा गया।
मस्तूल के हिस्से टूटकर जहाज़ पर गिरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मस्तूल के कुछ हिस्से टूटकर जहाज़ पर ही गिर गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी अमेरिकी मीडिया ने दी है।
राहत और बचाव कार्य जारी
न्यूयॉर्क सिटी की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया है कि राहत कार्य जारी है, हालांकि उन्होंने फिलहाल इससे जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है।
मेक्सिकन नौसेना ने दी पुष्टि
मेक्सिको की नौसेना ने जहाज के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है और कहा है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और पुल के नेविगेशन प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


