आतंक और पाक गठजोड़ के और कितने चाहिए सबूत-अब तो जनाजे भी कर रहे पुष्टि
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का दोहरा चेहरा उजागर, सेना और जमात-उद-दावा साथ नजर आए जनाजे में
👉 यह भी पढ़ें:
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान: जरूरत पड़ी तो करूंगा हस्तक्षेप, पाकिस्तान शानदार काम कर रहा है”
- पाक सेना–आतंकी गठजोड़ बेनकाब: लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने वीडियो में कबूला करीबी रिश्ता
- इमरान खान की मौत की अफवाहों से पाकिस्तान में हड़कंप; बेटा कासिम बोला—“पिता के ज़िंदा होने का सबूत दो”
- शांति सैनिकों पर हमले रोकने के लिए बेहतर रणनीतियों की जरूरत ;भारत
भारत द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आया है। एक ओर जहां भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पाकिस्तानी आतंकवाद को करारा जवाब दिया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना के जवान और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सदस्य एक ही जनाजे में साथ दिखाई दिए। ये दृश्य भारत के आरोपों को और मजबूती देते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद का खुला समर्थन करता है।

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के संगठन के साथ पाक सेना
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और पाकिस्तानी सेना के जवानों को एक साथ तीन आतंकियों के जनाजे में देखा गया। ये आतंकी भारतीय सेना की ओर से मुरीदके (लाहौर से 40 किलोमीटर दूर) में किए गए हवाई हमले में मारे गए थे। जनाजे में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ताबिश कय्यूम भी मौजूद थे, जिन्होंने इस हमले पर भारत को जवाब देने की धमकी दी।
तीन आतंकी जेयूडी से जुड़े, मस्जिद में थे तैनात
हवाई हमले में मारे गए आतंकियों की पहचान कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर के रूप में हुई है। ये तीनों जमात-उद-दावा के सदस्य बताए जा रहे हैं और मुरीदके की एक मस्जिद में इमाम और देखरेख की भूमिका निभा रहे थे। हमले के वक्त ये सभी मस्जिद के पास एक कमरे में सो रहे थे, जिसे निशाना बनाया गया। कय्यूम ने बताया कि जनाजे में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए थे, जो इस मामले को और भी संदिग्ध बनाता है।
पाकिस्तान में डर का माहौल, भारत का सख्त संदेश
भारतीय सेना की इन कार्रवाइयों के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। वहीं, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके संरक्षकों को भी माकूल जवाब दिया जाएगा।


