एफबीआई ने मिशिगन में संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया, कई संदिग्ध गिरफ्तार
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने मिशिगन में एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम करने का दावा किया है। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने बताया कि हैलोवीन सप्ताह के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhangar Blast Case: TMC के बड़े नेता पर NIA का शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
काश पटेल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा,आज सुबह एफबीआई ने एक संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम किया और मिशिगन में कई लोगों को गिरफ्तार किया, जो हैलोवीन सप्ताह पर एक हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे। एफबीआई और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के उन सभी पुरुषों और महिलाओं का धन्यवाद, जो देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे हैं।”
हालांकि एफबीआई ने यह नहीं बताया कि कार्रवाई कहां की गई, लेकिन मिशिगन पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन डियरबोर्न इलाके में हुआ। यह क्षेत्र फोर्ड मोटर कंपनी के मुख्यालय और बड़ी अरब-अमेरिकी आबादी के लिए जाना जाता है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले की प्रकृति क्या थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह साजिश संभवतः इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित थी।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्ध ऑनलाइन चरमपंथियों के संपर्क में थे और एक चैट रूम में हुई बातचीत में उन्होंने हैलोवीन के आसपास हमला करने की बात कही थी।


