वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीजफायर राग जारी है। उन्होंने एक बार फिर भारत–पाकिस्तान संघर्ष विराम का राग अलापा है। वॉशिंगटन में पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के साथ लंच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पाकिस्तान से प्यार है। हालांकि, ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की और उन्हें शानदार आदमी बताया।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने चंद घंटे पहले ही ट्रंप से बातचीत में साफ कहा था कि भारत–पाकिस्तान संघर्ष विराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद भी ट्रंप ने कहा कि मैंने पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया। मुझे पाकिस्तान से प्यार है। मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार आदमी हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। हम भारत के मोदी के साथ एक व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। लेकिन मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रोक दिया। यह आदमी (असीम मुनीर) पाकिस्तान की तरफ से इसे रोकने में बेहद प्रभावशाली था। भारत की तरफ से मोदी और अन्य। ट्रंप ने परमाणु मुल्क वाली बात भी कही
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- PM Modi-Japan Summit: राष्ट्रपति भवन में जापानी PM सनाए ताकाइची का भव्य स्वागत, भारत-जापान साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार!
- PM Modi ने सचिवों के साथ की बैठक, 4 घंटे तक चला ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भरता पर महामंथन
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
ट्रंप ने कहा कि वे दोनों परमाणु देश हैं। मैंने इसे रोक दिया। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास एक भी कहानी थी। क्या मेरे पास एक भी कहानी लिखी गई थी? मैंने दो प्रमुख देशों, प्रमुख परमाणु देशों के बीच युद्ध को रोक दिया। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इसके बारे में एक भी कहानी लिखी गई थी, लेकिन यह ठीक है। आप जानते हैं क्यों? लोग जानते हैं। लोग जानते हैं। क्या किसी ने युद्ध के बारे में वह स्टोरी लिखी है? क्या किसी ने क्या आपने इसे लिखा है? हमने एक लिखा है। पीएम मोदी ने क्या कहा था
विदेश सचिव ने पीएम से बातचीत की दी थी जानकारी
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया था कि जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान मोदी ने ट्रंप से कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बिना दोनों सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पिछले महीने अपनी सैन्य गतिविधियां रोक दी थीं। मिस्री ने कहा कि मोदी ने दृढ़ता से कहा कि भारत मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करेगा तथा सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच चर्चा इस्लामाबाद के अनुरोध पर शुरू की गई थी।



