नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण ईरान यूएई को भी लगातार निशाना बना रहा है। कभी दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो कभी होटल पर ड्रोन से हमले की कोशिश कर रहा है। इसे देखते हुए.संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) प्रशासन ने खुले में नमाज अदा करने वाली जगहों पर रोक लगा दी है। इस बार ईद की नमाज केवल मस्जिदों में ही अदा की जाएगी।
यह आदेश इस्लामिक मामलों, वक्फ और जकात के जनरल अथॉरिटी ने दिया है। अथॉरिटी की तरफ से एक बयान में कहा कि ईद की नमाज पूरे देश में सिर्फ मस्जिदों के अंदर ही होंगी। अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि ईद के मौके पर आमतौर पर तयशुदा नमाज के मैदानों में होने वाली बड़ी बाहरी सभाओं की इस साल अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला नेशनल इमरजेंसी और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दुबई और शारजाह के इस्लामिक मामलों के विभागों के साथ तालमेल बिठाकर लिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी ,भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का हुआ ऐलान
- यूएई के तेल क्षेत्र में भारतीयों पर हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा-अटैक मंजूर नहीं
- ईरान के हमलों को नाकाम करने का दावा: यूएई ने सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन रोके, कई लोग घायल
अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उन व्यापक एहतियाती उपायों का हिस्सा है जिनका मकसद पूरे देश में ईद की नमाजों की सुरक्षा और सुचारू आयोजन सुनिश्चित करना है। सरकार ने जोर देकर कहा कि पूरे यूएई में मस्जिदें, रमजान के पवित्र महीने के समापन पर होने वाली इस विशेष नमाज के लिए नमाजियों को जगह देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नमाजियों से आग्रह किया गया है कि वे आधिकारिक दिशा–निर्देशों का पालन करें और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों में सहयोग करें। अथॉरिटी ने जनता से यह भी अपील की कि वे नमाज में शामिल होते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।


